फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: एचपीसीए के कोच की सांप के काटने से मौत, खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर लौट रहे थे

Sun, 07 Aug 2022 09:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

यशविंद्र सिंह लुहणू क्रिकेट मैदान में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के बाद अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें सांप ने काट लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) में कार्यरत एक कोच की सांप के काटने से मौत हो गई। सोलन जिला के नालागढ़ निवासी कोच यशविंद्र सिंह (41) शनिवार शाम को लुहणू क्रिकेट मैदान में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के बाद अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में डियारा सेक्टर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास उन्हें सांप ने काट लिया।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोच यशविंद्र को अस्पताल पहुंचाने वाले लोग क्षेत्रीय अस्पताल में उचित उपचार न देने का भी आरोप लगा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्रीय अस्पताल में ही कोच को उचित उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी। कार्यकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश शर्मा ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में एंटी स्नैक वेनम मौजूद है। सर्पदंश से पीड़ित लोगों को यह वेनम लगाई भी जा रही है। इस मामले की फाइल मंगवाकर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें