स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन सत्र 2023-2025 के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट 10 जून को होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन सत्र 2023-2025 के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट 10 जून को होगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 17 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 18 से 20 मई तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क के तौर पर 300 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
17 से 32 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा 10 जून को सुबह 11 से एक तक प्रदेश भर में स्थापित परीक्षा केंद्रों में होगी। इस दौरान आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से 600, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों से 400 रुपये शुल्क के तौर पर वसूले जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से ही भरने होंगे।