फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: एलडीआर टेस्ट के स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रद्द किए 97 आवेदन, जानिए क्या है वजह

Thu, 19 Feb 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निर्धारित फीस को जमा न करने पर 22 फरवरी को होने वाली सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के 97 आवेदन रद्द कर दिए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने निर्धारित फीस को जमा न करने पर 22 फरवरी को होने वाली सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के 97 आवेदन रद्द कर दिए हैं। बोर्ड ने दिसंबर और जनवरी में इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे, जिसके लिए शिक्षा बोर्ड के पास 1,534 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। प्रबंधन ने 1,437 आवेदन सही पाए हैं। जानकारी के अनुसार बोर्ड ने 23 दिसंबर से 15 जनवरी तक एलडीआर के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। 1,427 पदों के लिए लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 3,000 रुपये शुल्क जमा करवाने को कहा था। ये पद केवल हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में सेवारत एसएमसी शिक्षकों के लिए आरक्षित थे। इस दौरान जिन्होंने न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा पूर्ण की हो और जो एसएमसी नीति 17-07-2012 के तहत नियुक्त थे।

विज्ञापन
Trending Videos

एलडीआर के लिए शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा शुल्क ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इनमें से बोर्ड ने बिना फीस के आए 97 आवेदन रद्द कर दिए हैं। रद्द आवेदनों की सूची को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला


 
विज्ञापन

किस पोस्ट के लिए अब कितने बचे आवेदन

आर्ट्स             296
ड्राइंग मास्टर    247
हिंदी               343
जेबीटी             60
मेडिकल         112
नॉन मेडिकल    102
संस्कृत             277
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें