फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: शिक्षा बोर्ड की प्रायोगिक पुस्तकें नहीं पढ़ाई तो निजी स्कूलों की संबद्धता होगी रद्द

Sat, 07 Dec 2024 01:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि औचक निरीक्षण करने पर ध्यान में आया है कि बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों की ओर से स्कूल शिक्षा बोर्ड के स्थान पर निजी प्रकाशकों की पाठ्यपुस्तकों व प्रायोगिक पुस्तकों को पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूल बोर्ड की प्रायोगिक पुस्तकों को नहीं पढ़ा रहे हैं। इन स्कूलों की संबद्धता को शिक्षा बोर्ड रद्द करेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि औचक निरीक्षण करने पर ध्यान में आया है कि बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी स्कूलों की ओर से स्कूल शिक्षा बोर्ड के स्थान पर निजी प्रकाशकों की पाठ्यपुस्तकों व प्रायोगिक पुस्तकों को पढ़ाया जा रहा है, जिसका कार्यालय द्वारा कड़ा संज्ञान लिया गया है।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में आयोजित की जाने बाली प्रायोगिक परीक्षाओं में बोर्ड की ओर से मुद्रित करवाई गई प्रायोगिक पुस्तिकाओं के अनुसार ही परीक्षाएं होंगी। बोर्ड के सभी पुस्तक वितरण केंद्रों में पाठ्यपुस्तकें व प्रायोगिक पुस्तकें उपलब्ध हैं। बोर्ड की ओर से समय समय पर सभी संबद्धता  प्राप्त निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि किसी स्कूल की ओर से बोर्ड की पुस्तकों व प्रायोगिक पुस्तकों को नहीं पढ़ाया जा रहा होगा तो नियम 16.3.8 (म) के अनुसार संबद्धता निरस्त की जाएगी, जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित स्कूल का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें