फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में ही करवाएगा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं

Thu, 28 Nov 2024 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

 प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2025 में वार्षिक परीक्षाएं करवाएगा। फरवरी में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी होना इसका कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2025 में वार्षिक परीक्षाएं करवाएगा। फरवरी में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बर्फबारी होना इसका कारण माना जा रहा है। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं के लिए 2250 के करीब परीक्षा केंद्रों का गठन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार बोर्ड की ओर से करवाई जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगी। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण का कार्य शिक्षा बोर्ड प्रबंधन की ओर से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से फरवरी में परीक्षाएं करवाने की बात कही जा रही थी।

विज्ञापन


इस पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अभ्यर्थियों में भी संशय बरकरार था कि एचपी बोर्ड भी अपनी परीक्षाओं के शेड्यूल में बदलाव करेगा। अफवाहों पर विराम लगाते हुए बोर्ड ने साफ किया कि फरवरी में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों का संपर्क बर्फबारी के कारण अन्य हिस्सों से कटा हुआ होता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में परीक्षाएं करवाना उचित नहीं होगा। इसके लिए शिक्षा बोर्ड हर बार की भांति मार्च में ही परीक्षाएं करवाएगा। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में होंगी। इसके लिए शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का गठन और उनके निरीक्षण का कार्य शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें