फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: लाहाैल-स्पीति और पांगी में 8 मार्च तक की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, अलग से जारी होगी नई डेटशीट

Mon, 03 Mar 2025 03:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन क्षेत्रों में मंगलवार से आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी से जिला चंबा के पांगी और जिला लाहाैल-स्पीति में सड़कों व रास्तों को भारी क्षति पहुंची है। इसके चलते छात्रहित में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन क्षेत्रों में मंगलवार से आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान 8मार्च तक होने वाली आठवीं, नाैवीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित किया गया है। इन क्षेत्रों में स्थगित की गई परीक्षाओं का शेड्यूल शिक्षा बोर्ड अलग से जारी करेगा, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत ही परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश भर में पिछले करीब एक सप्ताह से भारी बारिश का दौर जारी है। इसके चलते लाहाैल-स्पीति और जिला चंबा के पांगी क्षेत्र में कई रास्ते बंद हैं, जिसके चलते शिक्षा बोर्ड के प्रश्नपत्र भी इन क्षेत्रों में नहीं पहुंचे हैं। वहीं इन क्षेत्रों में खराब मौसम के कारण ताजा हिमपात भी हुआ है। इन क्षेत्रों में बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना न करने पड़े, इसके चलते बोर्ड प्रबंधन ने छात्र हित में फैसला लेते हुए 8 मार्च तक होने वाले वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित किया है।

विज्ञापन

इन विषयों की परीक्षाएं हुईं स्थगित
उन्होंने बताया कि स्थगित की जाने वाली परीक्षाओं में आठवीं कक्षा की एसओएस परीक्षाओं में 5 मार्च को होने वाली हिमाचल की लोक संस्कृति और योगा, छह की संस्कृत, सात की ड्राइंग, होमसाइंस, म्यूजिक, पंजाबी और उर्दू विषय शामिल है। वहीं नाैवीं कक्षा में 5 मार्च को होने वाली गणित और 7 मार्च को होने वाली सोशल साइंस विषय की परीक्षा स्थगित हुई है। वहीं 10वीं कक्षा में नियमित और एसओएस की 4 मार्च को प्रस्तावित हिंदी, 5 को म्यूजिक, 6 को वित्तीय साक्षरता और 7 मार्च को होने वाली अंग्रेजी विषय की परीक्षा स्थगित की गई है। वहीं 11वीं कक्षा में 5 मार्च को अंग्रेजी, 6 को लोक प्रशासन और 7 मार्च को जियोग्राफी विषय की परीक्षा प्रस्तावित थी। इसके अलावा 12वीं कक्षा के तहत 4 मार्च को इकोनॉमिक्स, 5 को फिजिक्स, 6 को लोक प्रशासन, 7  को वित्तीय साक्षरता और 8 मार्च को होने वाली अंग्रेजी विषय की परीक्षा को स्थगित किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शेष भागों में परीक्षाओं का आयोजन बोर्ड द्वारा पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें