परीक्षा के लिए बोर्ड प्रबंधन ने 2,300 के करीब केंद्रों का गठन किया है। परीक्षाओं के दौरान नकल के मामलों को रोकने के लिए बोर्ड प्रबंधन इस बार ज्यादा सख्त दिख रहा है। बोर्ड प्रबंधन ने नकल के मामलों को रोकने के लिए सात तरह की मॉनिटरिंग करने का फैसला लिया है। इसमें हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा अधीक्षक और उपाधीक्षक भी नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर नजर रखेंगे। वहीं, बोर्ड की ओर से उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जबकि एसडीएम, उपनिदेशक और बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नकल करने वाले परीक्षार्थियों की मॉनीटरिंग की जाएगी। सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड प्रबंधन नकल के मामलों को लेकर सख्त है। नकल रोकने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने पुख्ता रणनीति बनाई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी तो की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी से जिला चंबा के पांगी व जिला लाहौल-स्पीति में सड़कों व रास्तों को भारी क्षति पहुंची है। इसको देखते हुए छात्रहित को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इन क्षेत्रों में आयोजित की जाने वाली निम्नलिखित परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। स्थगित की जारी रही परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा बोर्ड द्वारा अलग से की जाएगी। प्रदेश के शेष भागों में परीक्षाओं का आयोजन बोर्ड की ओर से जारी तिथियों के अनुसार यथावत रहेगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा की ओर से अधिसूचना जारी की गई।