फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP TET: टेट में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक पर नकल करवाने का आरोप

Sun, 07 Aug 2022 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, इंदौरा (कांगड़ा)/धर्मशाला

सार

इंदौरा के युवक मोहन सिंह का कहना है कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी लगी थी, उन्होंने अपने करीबियों को नकल करवाई है। 

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा क्षेत्र इंदौरा में अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों पर अपने करीबियों को नकल करने का आरोप लगा है। मोहटली स्कूल में हुई परीक्षा में धांधली का आरोप लगाने वाले युवक ने जिला प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाने की मांग की है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रविवार को प्रदेश भर में टेट करवाया। इंदौरा के सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहटली में भी केंद्र बनाया था। इंदौरा के युवक मोहन सिंह का कहना है कि जिन अध्यापकों की ड्यूटी लगी थी, उन्होंने अपने करीबियों को नकल करवाई है। 

युवक ने बताया कि रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोहटली में टेट था। उनकी पत्नी भी परीक्षा देने गई थीं। उन्हें प्रिंसिपल रूम के बाहर बैठाया गया था। परीक्षा देने आई एक महिला करीब 11:30 बजे बाथरूम के बाहर खड़ी होती है। इसी दौरान वहां ड्यूटी में तैनात शिक्षक महिला को करीब आधे घंटे तक परीक्षा करवाता रहा। 
विज्ञापन


यह सारी बात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मोहन सिंह ने कहा कि जब उन्होंने शिक्षक से पूछा तो उसने अपनी गलती मान ली। कहा कि महिला उसकी करीबी है। इसके बाद इंदौरा के तहसीलदार को फोन किया। उन्होंने अपना चेकिंग स्टाफ भेजा। जब मैंने विरोध किया तो उन्होंने मुझे बाहर निकाल दिया।

उन्होंने एसडीएम इंदौरा विनय मोदी और उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल से मामले की निष्पक्ष जांच करने के साथ स्कूल की सीसीटीवी फुटेज निकालने की मांग की है। उधर, एसडीएम इंदौरा विनय मोदी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने मौखिक रूप से ही आरोप लगाए हैं। अगर वह लिखित में शिकायत दर्ज करवाते हैं तो मामले की उचित जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन

24 हजार अभ्यर्थियों ने दिया टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल टेट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रविवार को प्रदेश में स्थापित 208 परीक्षा केंद्रों में टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) करवाई। बोर्ड ने परीक्षा के लिए साढ़े 24 हजार अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते देखते हुए परीक्षा में उचित दूरी के नियम का पालन किया गया।

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी और सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि रविवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 208 परीक्षा केंद्र बनाए थे। सुबह के सत्र में टीजीटी आर्ट्स की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 18,625 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए थे।

इसके लिए 145 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दूसरे सत्र में प्रदेश में 63 परीक्षा केंद्रों में टीजीटी मेडिकल विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि इसके लिए 6,135 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। परीक्षा के दौरान कोविड नियमों का भी पालन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें