हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च में 2,384 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करेगा। इस दौरान यदि किसी परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल के मामले सामने आते हैं, तो उस परीक्षा केंद्र को कुछ अवधि के लिए या स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा। शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए जिला कांगड़ा में सबसे अधिक 511, जबकि जिला लाहौल-स्पीति में सबसे कम 16 परीक्षा केंद्रों का गठन किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड की शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से शुरू होंगी। इन परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसके अलावा शिक्षा बोर्ड ने गठित परीक्षा केंद्रों को भी नोटिफाई कर दिया है।
मार्च माह में होने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार 2,384 परीक्षा केंद्रों का गठन किया है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला