फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result: दिन में पांच घंटे पढ़ाई कर कामर्स टॉपर बनीं मेघा, आईएएस बनना है सपना

Thu, 18 Jun 2020 04:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
मेघा गुप्ता कामर्स संकाय में प्रदेश की टॉपर बनीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन की मेघा गुप्ता कामर्स संकाय में प्रदेश की टॉपर बनी हैं। 488 (97.7 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर मेघा राज्य में प्रथम स्थान पर रहीं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन की छात्रा मेघा आईएएस अफसर बनकर जनता की सेवा करना चाहती हैं। मेघा ने स्कूल के अलावा चार से पांच घंटे लगातार पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। इसके लिए किसी तरह की ट्यूशन नहीं ली। हां, माता-पिता ने जरूर बेटी को पढ़ाया। क्योंकि माता और पिता दोनों ही ट्यूशन देते हैं।

विज्ञापन


नाहन के अप्पर स्ट्रीट की मेघा गुप्ता ने दसवीं तक की पढ़ाई सिरमौर हिल्स पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में दाखिला लिया।  मेघा गुप्ता के पिता बजिंद्र कुमार और माता लीला गुप्ता ट्यूशन शिक्षक है। स्कूल के बाद माता-पिता भी उन्हें पढ़ाया करते थे। स्कूल में पढ़ाई के बाद मेघा सुबह-शाम करीब चार से पांच घंटे तक पढ़ाई करती थीं। रात को करीब 11 बजे तक का समय पढ़ाई के लिए रहता था। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और स्कूल के स्टाफ को दिया।  

वहीं, माता लीला ने कहा कि अपनी बेटी पर उन्हें नाज है। उन्हें पहले ही उम्मीद थी कि उनकी बेटी टॉप करेगी। इधर, स्कूल की प्रधानाचार्य मीरा बंसल ने कहा कि मेघा पढ़ाई में होशियार है। उन्हें विश्वास था कि वह टॉप करेगी। उसने स्कूल ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सभी शिक्षकों ने स्कूल में मिठाई बांटकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर मेघा और उसकी माता लीला गुप्ता के अलावा शिक्षक सतीश शर्मा, अनूप भटनागर, सोयल खान, अल्का परमार, ज्योतिका ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें