फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Class Result Update: हिमाचल शिक्षा बोर्ड की प्रेसवार्ता आज, कुछ समय बाद घोषित हो सकता है 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम

Sat, 18 Jun 2022 11:34 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि परीक्षा परिणाम को घोषित करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 12वीं कक्षा की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड शनिवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने वाला है।  बोर्ड कुछ देर में प्रेसवार्ता करने वाला है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान ही परिक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा। परिणाम टर्म-एक और टर्म-दो की आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर तैयार किया गया है। 12वीं कक्षा की परीक्षा में 87,871 परीक्षार्थी बैठे थे, जिन्हें नतीजे आने का इंतजार है।

विज्ञापन


बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि शनिवार को परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम को घोषित करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने भी कहा कि शनिवार को परिणाम घोषित करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की टर्म-2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें