फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां कांग्रेस का खाता नहीं खुला, वहां बूथ पालकों को दिए पांच लाख: हंसराज

Tue, 11 Jun 2019 07:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुराह (चंबा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में सर्वाधिक मतों से जीत हासिल करने वाले चंबा-कांगड़ा सांसद किशन कपूर को चुराह की जनता ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कॉलोनी विश्राम गृह में आभार कार्यक्रम करवाया गया।

विज्ञापन


विस उपाध्यक्ष हंस राज ने सांसद को सम्मानित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि चंबा के सभी विस क्षेत्रों से उन्हें रिकॉर्ड तोड़ बढ़त मिली है। चंबा में विकास से जुड़े मुद्दों को गति प्रदान की जाएगी। विस उपाध्यक्ष ने कहा कि चुराह के लोगों ने भरपूर सहयोग चुुनावों में दिया है।

क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्रमुखता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि चुराह विस क्षेत्र के तहत जिन बूथों में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई, उन बूथों को विधायक निधि से पांच-पांच लाख रुपये की राशि दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें