फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Tourism: क्रिसमस पर हिमाचल में उमड़े हजारों सैलानी, करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

Thu, 25 Dec 2025 10:46 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू/चंबा।

सार

 हजारों सैलानी क्रिसमस मनाने हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हैं। सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के बाद न्यू ईयर तक पर्यटन स्थलों पर रौनक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
शिमला विंटर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर से हजारों सैलानी क्रिसमस मनाने हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे हैं। सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के बाद न्यू ईयर तक पर्यटन स्थलों पर रौनक रहने की उम्मीद है। बुधवार को शिमला, चायल और कसौली में 90, डलहौजी और खज्जियार में 80, कुल्लू, मनाली और धर्मशाला में 50 फीसदी कमरे पैक रहे। पर्यटन नगरी शिमला, धर्मशाला और मनाली में देर रात तक जश्न का माहौल रहा। क्रिसमस और न्यू ईयर पर प्रदेश में करोड़ों के कारोबार की उम्मीद है। शिमला और धर्मशाला में चल रहे विंटर कार्निवाल और मनाली में सैलानियों ने डीजे की धुनों पर खूब मस्ती की। 
विज्ञापन

रोहतांग, लाहौल, केलांग और कोकसर में पिछले दिनों हुए हिमपात के बाद बर्फ की चाह में सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। दिल्ली से हिमाचल आने वाली परिवहन निगम और निजी वोल्वो पैक चल रही हैं। कालका से शिमला आने वाली ट्रेनें 6 जनवरी तक एडवांस पैक हैं और अधिकतर में वेटिंग 65 से अधिक है। भारी संख्या में पर्यटक वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या गहरा गई है। सोलन के सनवारा टोल प्लाजा और मंडी के पंडोह से मनाली तक जाम की समस्या पेश आ रही है। बुधवार को शिमला के प्रवेश द्वार शोघी से मुख्य शहर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। शिमला से कुफरी और नारकंडा की ओर भी बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन रवाना हुए।

मनाली के मालरोड पर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर डीजे पर जमकर धमाल मचा और रात दस बजे तक पर्यटक डीजे पर थिरकते रहे। इसके अलावा धर्मशाला-मैक्लोड़गंज के होटलों में क्रिसमस पर करीब 50 फीसदी से अधिक बुकिंग रही। मैक्लोडगंज स्थित सेंट जॉन चर्च में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक क्रिसमस पर पहुंचे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि क्रिसमस पर 50 फीसदी से अधिक बुकिंग रही। न्यू ईयर पर ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद है। कुल्लू-मनाली में भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। क्रिसमस से पहले बंजार के सोझा, जिभी, तीर्थन, मणिकर्ण और मनाली में आक्यूपेंसी 70 फीसदी तक पहुंच गई। आपदा के बाद घाटी के सैलानियों के गुलजार होने से कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। क्रिसमस पर पर्यटन स्थल खज्जियार और डलहौजी में 80 फीसदी होटलों के कमरे बुक हो चुके हैं। कमरों की एडवांस बुकिंग का क्रम जारी हैं। क्रिसमस और नव वर्ष पर पर्यटन विकास निगम के होटलों पैक रहने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस पर बढ़ी टूरिस्टों की भीड़, न्यू ईयर तक रहेगी रौनक : गजेंद्र
फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि क्रिसमस से पहले हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर टूरिस्टों की संख्या में भारी उछाल आया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद कुल्लू, मनाली, शिमला, चायल, कसौली, डलहौजी, खज्जियार सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर टूरिस्टों की भीड़ बढ़ी है। न्यू ईयर सैलिब्रेशन तक टूरिस्टों का रश बना रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें