फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Tourism: पर्यटकों के लिए ग्रांफू बन गया नया स्नो पवाइंट, मनाली में भी होटल 70% पैक

Mon, 28 Apr 2025 11:29 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/सिस्सू

सार

लाहौल घाटी के पर्यटन स्थलों से बर्फ हटाने के बाद सैलानियों की चहलकदमी भी बढ़ने लगी है। अब सैलानियों के लिए ग्रांफू नया स्नो प्वाइंट बन गया है। 
विज्ञापन
ग्रांफू बन गया नया स्नो पवाइंट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी के पर्यटन स्थलों से बर्फ हटाने के बाद सैलानियों की चहलकदमी भी बढ़ने लगी है। अब सैलानियों के लिए ग्रांफू नया स्नो प्वाइंट बन गया है। बीआरओ ने बर्फ हटाने के बाद बड़ी संख्या में सैलानी तीन फीट बर्फ की चादर में खूब मस्ती कर रहे हैं। सीजन शुरू होने से स्थानीय कारोबारी भी खुश हो गए हैं।घाटी में समर सीजन की शुरुआत हो गई और बर्फ के दीदार के लिए सैलानी 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से लेकर मंडी, सिस्सू, अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल, कोकसर व हामटा पहुंचे रहे हैं। वीकेंड के मौके पर जिला के पर्यटन स्थलों में हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचे।

विज्ञापन


बंजार घाटी में भी पिछले तीन से चार सालों से पर्यटकों को फ्लो एकाएक बढ़ रहा और यहां की आक्यूपेंसी पैक चल रही है। जबकि मणिकर्ण, मनाली के होटल व हाेमस्टे में 60 से 70 फीसदी तक पैक है। लाहौल के कोकसर व सिस्सू के होमस्टे भी पैक होने की सूचना है। सड़कों की हालत ठीक नहीं होने से सैलानियों को भुंतर से मणिकर्ण और बंजार से जीभी सड़क पर जाम से परेशान होना पड़ रहा है। जलोड़ी दर्रा में पर्यटक वाहनों का जमावड़ा लगने से सरकारी बसें भी आधा से एक घंटे देरी से गंतव्य पहुंच रही हैं। मणिकर्ण होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर, राजेंद्र प्रकाश और विजय सूद ने कहा कि वीकेंड को सैलानियों की संख्या आम दिनों के मुकाबले 30 से 35 फीसदी अधिक है। मगर मई माह में इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें