लेटरल एंट्री से 2007 के स्लेबस योजना के तहत फेल प्रशिक्षुओं को हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने स्पेशल चांस दिया है। इसके अंतर्गत फेल प्रशिक्षु अब मई-जून माह में होने वाली परीक्षा में बैठ सकते हैं।
इसके लिए प्रशिक्षुओं को 10 अप्रैल तक आवेदन करना होगा। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के इस फैसले से प्रदेश के करीब एक हजार प्रशिक्षुओं को लाभ मिलेगा।
सूचना के अनुसार बोर्ड की 51वीं बैठक में 2007 स्लेबस के लीट एंट्री से इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने के लिए विभिन्न कालेजों में दाखिल प्रशिक्षुओं का निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी डिप्लोमा कंपलीट नहीं हो पाया।