राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हिमाचल दौरे के दौरान इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में मां के दर्शनों के लिए आएंगे। उनके दौरे को लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
आईआईटी मंडी के दूसरे दीक्षांत समारोह में सवा घंटा भाग लेने के बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी 15 मार्च को कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बगलामुखी मंदिर में भी दर्शन करने के लिए आएंगे।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति का चौपर मंडी से उड़ान भरकर ज्वालामुखी के सपड़ी मैदान में उतरेगा। इसके बाद राष्ट्रपति बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। राष्ट्रपति यहां पूजा अर्चना करने के साथ हवन भी करेंगे।