फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मुक्त विद्यालय: पांच साल, नौ मौके, हर बार नतीजा फेल

Wed, 27 Oct 2021 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पिछले पांच साल के दौरान कई विद्यार्थियों ने सभी विषयों की परीक्षा दी। कई विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिन्हें केवल एक या दो विषयों की परीक्षा को पास करना था, पर विद्यार्थी हर बार फेल होते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच साल में नौ मौके पर हर बार नतीजा फेल। यह हाल 12वीं कक्षा के 119 विद्यार्थियों का है। राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के यह विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा नौ बार देने के बाद भी पास नहीं कर सके। यह पिछले पांच साल से 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं लेकिन हर बार फेल हुए। इन्होंने सारे मौके गंवा दिए हैं। अब इन्हें फिर से स्कूल शिक्षा बोर्ड में अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद ही 12वीं की परीक्षा दे सकेंगे। 

विज्ञापन


पंजीकरण करवाने के बाद इन विद्यार्थियों को बोर्ड नौ और मौके परीक्षा पास करने के लिए देगा। पिछले पांच साल के दौरान कई विद्यार्थियों ने सभी विषयों की परीक्षा दी। कई विद्यार्थी ऐसे भी हैं, जिन्हें केवल एक या दो विषयों की परीक्षा को पास करना था, पर विद्यार्थी हर बार फेल होते रहे। पांच साल से यह विद्यार्थी लगातार परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा पास नहीं कर पाने के कारण बोर्ड ने फिलहाल इन्हें अयोग्य करार दे दिया है। पंजीकरण फिर से करवाने के बाद विद्यार्थी अब परीक्षा में बैठ सकेंगे। 

119 विद्यार्थी पिछले पांच साल में 12वीं की परीक्षा पास नहीं कर सके हैं। इन्हें नौ बार परीक्षा देने का मौका था। इन विद्यार्थियों ने सारे मौके गंवा दिए हैं। अब इन्हें फिर से पंजीकरण करवाना होगा, तभी यह परीक्षा में बैठ सकेंगे। पंजीकरण नहीं करवाया तो परीक्षा देने से विद्यार्थी वंचित कर दिए जाएंगे। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें