फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपतियों की मदद से निजी शिक्षण संस्थानों में बढ़ाएंगे रोजगार के मौके

Sat, 05 Sep 2020 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
नियामक आयोग के अध्यक्ष अतुल कौशिक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के निजी संस्थानों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों की मदद ली जाएगी। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने उद्योगों के साथ मिलकर जॉब प्लेसमेंट को लेकर एक नई पहल करने की योजना बनाई है। शनिवार को आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक और सदस्य प्रो. कमलजीत सिंह ने जिला सोलन स्थित निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


अगले सप्ताह हमीरपुर जिला में इस बाबत बैठक आयोजित होगी। नियामक आयोग के अध्यक्ष अतुल कौशिक ने बताया कि निजी संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना हमारी प्राथमिकता में है। इसके लिए उद्योगपतियों का सहयोग लिया जाएगा। औद्योगिक घरानों को शिक्षण संस्थानों में जॉब फेयर लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उद्योगों की जरूरत के हिसाब से पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को इंटरनशिप के लिए वहां भेजा जाएगा।

अध्यक्ष ने बताया कि निजी शिक्षण संस्थानों में रोजगार के अवसर पैदा करने वाले कोर्स भी शुरू करने को कहा गया है। इसके लिए उद्योगपतियों से उनकी जरूरतों को लेकर पूछा जा रहा है। उधर, नियामक आयोग ने निजी संस्थानों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को समय पर वेतन की अदायगी सुनिश्चित करवाने के लिए कड़े नियम बनाना भी शुरू कर दिया है। निजी संस्थानों से जल्द ही इस संदर्भ में शपथपत्र भी मांगे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें