नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अब कांग्रेस हाईकमान भी गंभीरता नहीं लेता है। एक तरफ कांग्रेस सरकार तीन साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंडी में रैली करने जा रही है। वहीं, इनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दूरियां बना ली हैं। ये दर्शाता है कि हाईकमान इनकी कार्यप्रणाली से खुश नहीं है। वह बुधवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के थुनाग में बोल रहे थे। जयराम ने कहा कि झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार की लोकप्रियता खत्म हो गई है। अब न तो जनता को यह सरकार पसंद आ रही है और न कांग्रेस हाईकमान इनके कामकाज से खुश है।