फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police Constable Suspended: विदेशी महिला के साथ कांस्टेबल ने वर्दी में बनाया वीडियो, वायरल हुआ तो निलंबित

Tue, 30 Jul 2024 07:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल को विदेशी महिला के साथ वर्दी में वीडियो साझा करने पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर पुलिस के एक कांस्टेबल को विदेशी महिला के साथ वर्दी में वीडियो साझा करना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल हो गया। विभाग ने कार्रवाई करते हुए पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इस तरह के वीडियो साझा न करने के सख्त निर्देशों के बाद भी कुछ कर्मी नहीं मान रहे हैं।

विज्ञापन


सिरमौर पुलिस के एक कांस्टेबल ने सोशल मीडिया पर विदेशी महिला के साथ लाइव वीडियो साझा की। इस दौरान कांस्टेबल विदेशी महिला के साथ कथित आपत्तिजनक इशारों में बातचीत करते हुए बताया जा रहा है। वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। यह वीडियो पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी आया। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल ने वर्दी में सोशल मीडिया पर विदेशी महिला के साथ वीडियो साझा किया। जांच के बाद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि सिरमौर पुलिस के ही एक अन्य हेड कांस्टेबल ने भी कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर वीडियो साझा की थी। हेड कांस्टेबल ने अपने अधिकारियों पर ही आरोप लगाए थे। बाद में विभागीय कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें