फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police Bharti: 15 सितंबर से शुरू होगा 1,334 नए कांस्टेबलों का प्रशिक्षण

Sun, 07 Aug 2022 07:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जिला स्तर पर पुलिस कांस्टेबल के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। कुल 1,334 कांस्टेबलों की नियुक्ति की जानी है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के 1,334 नए कांस्टेबलों का 15 सितंबर से प्रशिक्षण शुरू होगा। पुलिस मुख्यालय इस तिथि से प्रशिक्षण देने पर विचार कर रहा है। हालांकि, इससे पहले नए पुलिस कांस्टेबलों को दो और प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा। पहले इनकी पुलिस वेरिफिकेशन होगी। उसके बाद इनका मेडिकल होगा। फिर इन्हें ज्वाइनिंग लेटर जारी होंगे।

विज्ञापन


इस प्रक्रिया को पूरा करने में डेढ़ महीने का समय लगेगा। यह प्रशिक्षण पीटीसी डरोह में छह महीने और इससे ज्यादा का समय दिया जाएगा। जिला स्तर पर पुलिस कांस्टेबल के परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। कुल 1,334 कांस्टेबलों की नियुक्ति की जानी है। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 3 जुलाई को हुई थी। लिखित परीक्षा में 69,405 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। उत्तर पुस्तिकाओं की नियमानुसार चेकिंग करने के बाद कुल 12,336 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 9629 पुरुष और 2707 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें 1,334 का कांस्टेबल के लिए चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


हर जिले के मिलेंगे 50 से ज्यादा नए कांस्टेबल 
अगले साल हर जिले को 50 और इससे ज्यादा नए कांस्टेबल मिलेंगे। इनकी तैनाती से जिलों में कांस्टेबलों की ज्यादातर रिक्तियां पूरी हो जाएंगी। अभी पुलिस चौकियों और थानों में 3 से 5 पद रिक्त हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें