फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीट-पैट: हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Fri, 01 Apr 2022 05:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

कनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट)-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य के विभिन्न सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन करने के लिए केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट (लीट)-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी चार अप्रैल से दो मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा 15 मई और लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट का संचालन 22 मई को होगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म चार से 30 अप्रैल तक भरे जाएंगे। लीट के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि चार अप्रैल से दो मई तक रखी गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है। प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरते समय स्कैन फोटो और स्कैन साइन प्रयोग में होंगे। बोर्ड की ओर से अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए राज्य के विभिन्न सरकारी बहुतकनीकी संस्थानों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन करने के लिए केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी इन केंद्रों में जाकर भी ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें