फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alternaria Disease: अल्टरनेरिया से बचाव के लिए स्प्रे शेड्यूल के आधार पर करें फफूंदनाशक का प्रयोग

Tue, 16 Jul 2024 08:50 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल में बागवानी विभाग ने बागवानों को अपने बगीचों में पत्तों के धब्बों की निरंतर निगरानी करने और विभाग की ओर से जारी स्प्रे शेड्यूल के अनुसार हर 10 से 15 दिन में फफूंदनाशकों का छिड़काव करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन
सेब के बगीचों में अल्टरनेरिया लीफ स्पॉट के लक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्टरनेरिया रोग से सेब की फसल को बचाने के लिए बागवानी विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने बागवानों को अपने बगीचों में पत्तों के धब्बों की निरंतर निगरानी करने और विभाग की ओर से जारी स्प्रे शेड्यूल के अनुसार हर 10 से 15 दिन में फफूंदनाशकों का छिड़काव करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन


विभाग ने मैन्कोज़ेब (600 ग्राम/200 लीटर पानी), हेक्साकोनाज़ोल 4% + ज़िनेब 68% WP (500 ग्राम/200 लीटर पानी) या कार्बेन्डाजिम 25% + फ़्लूसिलाज़ोल 12.5% SC (160 मिली/200 लीटर पानी) का उपयोग हर 10 से 12 दिनों के अंतराल पर करने का सुझाव दिया है। उद्यान विभाग के निदेशक विनय सिंह ने बताया कि विभाग ने अपने अधिकारियों को बागवानों को हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। विभाग लगातार बागवानी विश्वविद्यालय के भी संपर्क में है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें