फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: हाईकोर्ट ने एमबीयू की 7,747 डिग्रियों की जांच रिपोर्ट तलब, सरकार से पूछा- जांच के लिए कितना समय लगेगा

Fri, 26 May 2023 05:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

अदालत ने कहा था कि फर्जी डिग्री घोटाला सामने आने के तीन साल बाद भी जांच कमेटी छात्रों को दी गईं डिग्रियों और फर्जी डिग्रियों को नहीं छांट पाई है। 
विज्ञापन
हिमाचल हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मानव भारती विश्वविद्यालय की ओर से जारी 7747 डिग्रियों की जांच रिपोर्ट तलब की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायाधीश वीरेंदर सिंह की खंडपीठ ने इस बारे में सरकार से पूछा है कि डिग्रियों की जांच के लिए कितना समय लगेगा। अदालत ने मामले की सुनवाई 1 जून को निर्धारित की है। मामले पर पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि फर्जी डिग्री घोटाला सामने आने के तीन साल बाद भी जांच कमेटी छात्रों को दी गईं डिग्रियों और फर्जी डिग्रियों को नहीं छांट पाई है। एमबीयू के लगभग 250 छात्रों ने अदालत को पत्र लिखकर अपनी वास्तविक डिग्रियां दिलवाने की गुहार लगाई है। अदालत को बताया गया है कि डिग्रियां न मिलने के कारण उन्हें उच्च शिक्षा के लिए दाखिला भी नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्रियों से संबंधित दस्तावेजों की जांच और उनका सत्यापन करने के लिए कमेटी गठित करने का आदेश दिया था। छात्रों का कहना था कि डिग्रियों का सत्यापन न होने से उनका भविष्य अधर में लटका है। विश्वविद्यालय पर फर्जी डिग्रियां बांटने का आरोप है। विशेष जांच टीम मामले की पहले से ही पड़ताल कर रही है। जांच कमेटी गठित होने के बाद से सैकड़ों छात्रों ने अपने प्रमाणपत्रों को जांचने के लिए आवेदन किए हैं। मानव भारती की ओर से उच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल किए गए जवाब में भी यह आग्रह किया गया है कि पुलिस को निर्देश दिए जाएं कि वह इस मामले से संबंधित जांच को जल्द पूरा करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें