मनु सिंघवी मामले की याचिका पर 10 मार्च को होगी सुनवाई
हाईकोर्ट में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे अभिषेक मनु सिंघवी की राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर अब 10 मार्च को सुनवाई होगी। बुधवार को सिंघवी की ओर से प्रतिवादी की ओर से दाखिल जवाब के बदले प्रति उत्तर दाखिल किया है। मामले की सुनवाई न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की अदालत कर रही है। इस मामले में हाईकोर्ट पहले ही इश्यू फ्रेम कर चुका है। अब केस में दोनों पक्षों में बहस और गवाही होनी है। बता दें कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी एवं सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद पर्ची सिस्टम से विजय घोषित करने के नियम को हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है। अभिषेक मनु सिंघवी के अनुसार नियम की एक धारणा को उन्होंने याचिका में चुनौती दे रखी है। जब मुकाबला बराबरी पर होता है तो उसके बाद पर्ची निकाली जाती है।