फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष के हमले झेल रही सरकार को सीएम ने दिया नया फॉर्मूला

Sun, 17 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों और मंत्रियों को पंफ्लेट बांटकर सरकार के विकास कार्यों की जानकारी घर घर पहुंचाने को कहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन साल से विपक्ष के हमले झेल रही कांग्रेस सरकार ने डैमेज कंट्रोल पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी विधायकों और मंत्रियों को अपने क्षेत्रों में पंफ्लेट बांटकर सरकार की ओर से क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी घर घर पहुंचाने को कहा है।
विज्ञापन


सीएम ने यह बात रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पीडब्ल्यूडी के सीपीएस विनय कुमार द्वारा तीन साल उपलब्धियां बेमिसाल नाम से छपवाए पंफ्लेट के विमोचन के दौरान कही। सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विमोचन के दौरान सीएम ने विनय कुमार की इस पहल की सराहना भी की।

बता दें, पीडब्ल्यूडी विभाग के सीपीएस विनय कुमार ने अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और सरकार की सफलताओं के संकलन वाले करीब दस हजार पंफ्लेट छपवाए हैं। वहीं, सीपीएस विनय कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और अपने चुनावी वायदों को पूरा करने के बाद जनता तक यह बात पहुंचाना भी जरूरी था। इसके लिए ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें