फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के देवेंद्र ने जीती एमटीबी हिमालय साइकिल रेस, तीसरी बार बने चैंपियन

Sun, 17 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पांचवीं एमटीबी हिमालय साइकिल रेस शिमला के साइकिलिस्ट देवेंद्र ठाकुर ने जीत ली है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांचवीं एमटीबी हिमालय साइकिल रेस शिमला के साइकिलिस्ट देवेंद्र ठाकुर ने जीत ली है। शनिवार को साइकिल रेस के दूसरे दिन देवेंद्र ठाकुर ने साधुपुल से शिमला तक हुई रेस को चार घंटे 44 मिनट में पूरा कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला के छात्र 16 वर्षीय अक्षित गौर ने चार घंटे में 58 मिनट का समय लेकर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पांच घंटे तीन मिनट में सफर तय कर शिवेन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आरट्रैक के प्रमुख लेफ्टिनेंट रमन धवन ने वुडविला पैलेस होटल में विजेताओं को पुरस्कृत किया। दो दिवसीय साइकिल रेस में 120 किलोमीटर का सफर तय किया गया।

साइकिल रेस के दूसरे दिन 92 साइकिलिस्ट साधुपुल से शिमला के लिए रवाना हुए। 13 साइकिलिस्ट पहले दिन ही रेस से बाहर हो गए। महिला वर्ग में मनाली में रहने वाली जर्मनी की सरा ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोलो मास्टर वर्ग में नीदरलैंड के जोहान पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन


स्टूडेंट वर्ग में अक्षित गौर ने पहला स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस के आयोजक हिमालयन एडवेंचर स्पोर्ट्स एंड टूरिज्म प्रमोशन एसोसिएशन (एचएएसटीपीए) के अध्यक्ष मोहित सूद ने बताया कि साइकिल रेस को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। हर साल इस रेस का आयोजन करवाया जाएगा।

ओवरआल विजेता को मिले 40 हजार
समापन समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल रमन धवन ने रेस के ओवरआल विजेता को 40 हजार रुपये, मास्टर, महिला वर्ग के विजेता को 25-25 हजार रुपये और स्टूडेंट श्रेणी के विजेता को 20 हजार रुपये का नकद इनाम और ट्राफी दी गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें