फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई और अधिकारियों को मिल सकती हैं बत्तियां

Sun, 20 Dec 2015 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में कई और अधिकारियों को बत्तियों का बंटवारा करने की तैयारी है। लाल, नीली और एंबर लाइटों के बंटवारे पर बहुत जल्दी फैसला किया जा सकता है। कई नई श्रेणियों को भी ये वीआईपी सुविधा देने की तैयारी है। सर्कुलेशन के माध्यम से कैबिनेट इस प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो हिमाचल के कई अधिकारियों ने राज्य सरकार से मामला उठाया था कि बत्तियों के बंटवारे की प्रक्रिया में संशोधन किया जाए। कई अधिकारियों ने नियमानुसार खुद के छूट जाने की भी बात की थी। बताया जा रहा है कि इसी प्रस्ताव पर गौर करते हुए सरकार ने यह तय किया है कि बत्तियों के बंटवारे की इस प्रक्रिया को संशोधित किया जाए।

लाल, नीली और एंबर तीनों प्रकार की बत्तियों के मामले में ही फैसला लिया जा रहा है। सर्वोच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद हिमाचल में कई स्तर के अधिकारियों से लाल और अन्य बत्तियां छिन गई थीं। बाद में नए सिरे से बंटवारा किया गया।
विज्ञापन


अब कई श्रेणियों के छूट जाने का सवाल उठाने के बाद इस प्रक्रिया को संशोधित करने की तैयारी है। हालांकि, परिवहन सचिव का कार्यभार देख रहे परिवहन निदेशक आरएन बत्ता ने इस विषय पर टिप्पणी नहीं की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें