फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में सैकड़ों नई कॉलोनियां बनाने जा रही है सरकार

Sat, 10 Sep 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार सूबे में सैकड़ों नई कॉलोनियां बनाने जा रही है। हर कॉलोनी में ढाई से तीन सौ परिवारों को बसाने की योजना है। कॉलोनियां बनाने के लिए प्रदेश के 56 शहरों और इनके आसपास हिमाचल हाउसिंग एंड अर्बन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (हिमुडा) 5-5 बीघा जमीन खरीदेगा।
विज्ञापन


पीपीपी मोड पर बनने वाली इन कॉलोनियों में 2012 में आवेदन करने वाले 69 हजार लोगों को प्राथमिकता के आधार पर फ्लैट दिए जाएंगे। इसकी पुष्टि करते हुए शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि हिमुडा को शहरों में छोटी-छोटी जमीनें मिल रही हैं।

ये करीब 5-5 बीघा हैं। ऐसे में इन जमीनों पर भी कॉलोनियां बनाने का फैसला लिया है। मंत्री ने बताया कि इन कॉलोनियों को सेक्टर वाइज जाना जाएगा। बता दें कि अभी तक हिमुडा एक जगह पर 30 बीघा से ज्यादा जमीन खरीदता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन करने वाले 69 हजार लोगों को मिलेगी राहत

अब एक जगह पर इतनी जमीन न मिलने से प्रदेश सरकार हिमुडा को 5-5 बीघा जमीन खरीदने की मंजूरी देगी। सरकार के इस फैसले से सबसे बड़ी राहत उन 69 हजार लोगों को मिलेगी, जिन्होंने 2012 में डिमांड ऑफ सर्वे के मुताबिक प्लॉट और फ्लैट के लिए आवेदन किया है। इन लोगों को अभी तक प्लॉट और फ्लैट नहीं दिए गए हैं। हिमुडा ने जाठिया देवी, धर्मपुर, सोलन और धर्मशाला में भी जमीन खरीदी है। यहां भी कॉलोनियां बनाकर इन लोगों को फ्लैट दिए जाएंगे।

सेक्टर वाइज होंगे कॉलोनियों के नाम
चंडीगढ़ की तर्ज पर नई कॉलोनियों को सेक्टर वाइज नाम दिए जाएंगे। पांच बीघा जमीन पर स्कूल, अस्पताल और सड़क निकालने के साथ कम से कम ढाई से तीन सौ परिवारों को बसाया जाएगा।

शहरों से छंटेगी भीड़
शहरों के भीड़भाड़ इलाकों में जिन लोगों ने घर बनाए हैं और घुटन महसूस करते हैं, वे भी नई कॉलोनियों में फ्लैट के लिए आवेदन कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि शहरों में भीड़ कम करने के लिए उन्हें भी प्राथमिकता दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें