फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई गाइडलाइन के तहत की जाएगी पीटीए भर्ती

Sat, 02 Aug 2014 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के कॉलेजों में छात्र अभिभावक संघ (पीटीए) के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती के लिए नए सिरे से गाइडलाइन जारी होंगी। अब नई गाइड लाइन के अनुसार ही कॉलेजों  में पीटीए शिक्षकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन


पुरानी गाइडलाइन पर प्रिंसिपलों की आपत्तियों के बाद यह फैसला लिया गया है। नई गाइडलाइन में ये भी साफ होगा कि पहले से तैनात पीटीए शिक्षकों   की सेवाएं जारी रहेंगी या नहीं। स्वीकृत पदों के अंगेस्ट ही भर्ती होगी या नहीं? इस संबंध में सोमवार को गाइडलाइन जारी हो सकती हैं।

शनिवार को हिमाचल के कॉलेज प्रिंसिपलों की प्रधान सचिव (शिक्षा) अली रजा रिजवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रिंसिपलों ने पीटीए भर्ती को जारी पुरानी गाइडलाइन पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधान सचिव ने प्रिंसिपलों को बताया कि पीटीए भर्ती पर सरकार नए सिरे से गाइडलाइन जारी करेगी। बैठक में विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए दो कमेटियों का भी गठन किया गया।
विज्ञापन


एक कमेटी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के मध्य सामंजस्य स्थापित करेगी, जबकि दूसरी कमेटी कॉलेजों की समस्याओं से सरकार को अवगत करवाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें