फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में खराब सड़कें सुधारने को बनेगा रोडमैप, सीएम जयराम का एलान

Thu, 01 Feb 2018 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लंबागांव/ खैरा /जयसिंहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का काम फट्टे लगाना नहीं, बल्कि धरातल पर विकास करना है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने कांग्रेस के पिछले छह माह के कार्यों की समीक्षा करवाई तो सामने आया कि पूर्व सरकार ने बिना बजट के झूठे शिलान्यास कर दिए।

विज्ञापन


शिवनगर में सीएम ने कहा कि प्रदेश में खराब सड़कों की हालत को लेकर रोडमैप तैयार किया जाएगा। प्रदेश में चल रही 108 और 102 एंबुलेंस सुविधा को सुदृढ़ किया जाएगा। इस समय प्रदेश में कई पुराने वाहन इन सेवाओं में लगे हैं। 

जयसिंहपुर विधानसभा के शिवनगर में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ ही समय में हिमाचल विकास की राह पर चलते हुए शिखर तक पहुंच जाएगा। 

Trending Videos

जिन लोगों ने गलत किया, वे बख्शे नहीं जाएंगे

अभी भाजपा सरकार को बने एक महीना ही हुआ और विपक्ष पूछ रहा है कि क्या काम हुआ। मैं उनसे पूछता हूं कि उन्होंने पांच सालों में क्या किया। उन्होंने इससे पूर्व जनता से गुरु रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में कांग्रेस राज में जो धांधलियां हुई हैं, उनकी जांच की जाएगी। जो काम गलत पाए जाएंगे, उन्हें निरस्त कर अगली कार्रवाई होगी। कहा जिन लोगों ने गलत किया है, उनको सरकार छोड़ेगी नहीं।

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शुरू करेगा हैल्प डेस्क सेवा

उद्योग क्षेत्र व आमजनों को प्रदूषण नियंत्रण संबंधी जानकारी मुहैया कराने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक फरवरी से शिमला स्थित मुख्य कार्यालय, सभी 12 क्षेत्रीय कार्यालय तथा क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं में हेल्प डेस्क सेवा आरंभ करने जा रहा है।

बुधवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेवा के माध्यम से वर्तमान अधोसंरचना के सुधार तथा प्रदूषण व विभिन्न पर्यावरण मामलों के बारे जानकारी तथा शिक्षित करने के लिए आमजनों सहित सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह  सेवा बोर्ड की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने तथा भ्रष्टाचार रोकने में सहायक सिद्ध होगी। 

उद्योग क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के निवारण में मिलेेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्राप्त किए गए सुझावों की समीक्षा राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा की जाएगी तथा उत्कृष्ट सुझावों को चयनित किया जाएगा। चयनित सुझाव देने वाले व्यक्तियों को प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी तथा 15 अप्रैल को सराहा व सम्मानित किया जाएगा।

इन सुझावों का कार्यान्वयन भी किया जाएगा। बोर्ड के सदस्य सचिव डाॅ. राज कृष्ण परूथी ने कहा कि यह सेवा आम लोगों तथा उद्योग क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण के लिए सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने कहा कि लोग ई मेल के माध्यम से भी अपने सुझाव भेज सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी लाॅगआन किया जा सकता है।

सीएम से मिले लेफ्टिनेंट जनरल वाईवीके मोहन

धर्मशाला के परिधि गृह में सिविल और सेना के बीच बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 9 कोर लेफ्टिनेंट जनरल वाईवीके मोहन ने पारस्परिक हितों के कई नागरिक और सैन्य मुद्दों पर चर्चा की।

लेफ्टिनेंट जनरल मोहन ने 11 जनवरी को जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में पदभार संभाला है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर के साथ सेना और राज्य सरकार के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रचलित सुरक्षा परिदृश्य, भूमि पट्टे के मामलों, धर्मशाला युद्ध स्मारक के नवीकरण और विकास कार्यों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने सुरक्षा और आपदा राहत के क्षेत्र में नागरिक और सैन्य बलों की संयुक्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। लेफ्टिनेंट जनरल मोहन ने प्रदेश सरकार को सशस्त्र बलों, पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के समर्थन के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

मेरे परिवार से कोई भी राजनीति में नहीं आएगा : जयराम 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिवनगर में कहा कि मेरे से पहले मेरे परिवार का कोई भी सदस्य राजनीति में नहीं था। मेरे बाद भी मेरे परिवार का कोई सदस्य राजनीति में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं।

उन्होंने अपना बचपन गरीबी में गुजारा है। गरीबी क्या होती है, वह उससे भलीभांति परिचित हैं। राजनेताओं को कोई भी अच्छा नहीं बोलता है। मेरे परिवार की पृष्ठभूमि न तो राजनीति से जुड़ी रही और न ही आगे जुडे़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें