सरकार ने गुप्तचर महकमे में पहला आंशिक फेरबदल किया है। दो डीआईजी और कुछ डीएसपी इधर से उधर किए गए हैं। हालांकि, दोनों को सीआईडी के भीतर ही एक-दूसरे का काम दिया गया है। सीआईडी के अलावा विजिलेंस ब्यूरो के भी अधिकारी बदले गए हैं। मुख्य सचिव ने पहले गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
उसी के बाद सरकार ने आंशिक फेरबदल का फैसला लिया। सीआईडी सुरक्षा के डीआईजी ज्ञानेश्वर सिंह को सीआईडी के डीआईजी पद के लिए बदला है। अब सीआईडी के डीआईजी रहे दलजीत सिंह ठाकुर इसी महकमे में सुरक्षा देखेंगे। अभी तक डीआईजी दलजीत सिंह इंटेलिजेंस देख रहे थे। डीआईजी सिक्योरिटी के पास वीआईपी सुरक्षा की खास जिम्मेवारी होती है।