फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में सरकार, 18 दिन के भीतर तीसरी बार बुलाई कैबिनेट बैठक

Wed, 20 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने 18 दिन के भीतर ही तीसरी कैबिनेट बैठक बुलाई है। इसी महीने राज्य मंत्रिमंडल की अगली बैठक 25 जुलाई को सुबह 11:00 बजे बुलाई गई है। इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय हो सकते हैं।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल की इस बैठक में पुलिस चौकियों को अधीनस्थ पुलिस थाने बनाने, वन गार्डों के 465 पदों को भरने और बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों के अन्य पदों को भरने को मंजूरी मिल सकती है।

इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में भी सैकड़ों की संख्या में रिक्तियों को भरने पर फैसला हो सकता है। कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने का मामला भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा के लिए जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने तबादलों पर भी लगाई रोक

हिमाचल सरकार की ओर से सभी प्रशासनिक अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश में तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद आदेशों की अनुपालना नहीं की जा रही है।

इसका सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। राज्य सरकार ने फिर से आदेश जारी किए हैं कि किसी भी विभाग, बोर्ड और निगम में किसी भी तरह के तबादले एवं एडजस्टमेंट नहीं होगी। कोई भी तबादला आदेश मुख्यमंत्री की प्रारंभिक स्वीकृति के बाद ही होगा।

ये आदेश मुख्य सचिव वीसी फारका के हवाले से अतिरिक्त मुख्य सचिव कार्मिक तरुण श्रीधर ने जारी किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें