प्रदेश सरकार अवैध माइनिंग करना भारी पड़ेगा। सरकार ने अवैध माइनिंग में जुर्माना राशि 5 गुणा जुर्माना बढ़ाने का फैसला लिया है। प्रदेश में बड़े स्तर पर अवैध माइनिंग हो रही है। इसको रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।
पहले अवैध माइनिंग पर ट्रक और टिपर मालिकों से 5 हजार रुपये जुर्माना राशि ली जाती थी, राशि कम होने से लोग इसे आसानी से चुकता कर देते थे, अब राशि बढ़ाए जाने से ट्रक मालिकों को अवैध माइनिंग के लिए सौ बार सोचना पड़ेगा।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक और टिप्पर को माल समेत पकड़े जाने पर मौके पर ही जुर्माने की पर्ची काटी जाएगी।