फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी जाने वाली स्कूल वर्दी का मामला लटका, ये है वजह

Thu, 23 Aug 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में छात्रों की दी जाने वाली वर्दी का मामला लटक गया है। 20 दिन से वर्दी की फाइल शिक्षा निदेशालय में फंसी है। खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फाइल फाइनल अप्रूवल के लिए शिक्षा निदेशालय भेजी थी।

विज्ञापन


हिमाचल में अगले महीने से स्कूलों में वर्दी बांटनी शुरू की जानी है। शिक्षा विभाग की लेटलतीफी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहली से जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं को वर्दी दी जाती है।

अगस्त और सितंबर के पहले सप्ताह में स्कूलों में वर्दी पहुंच जाती है, लेकिन अभी तक विभाग फाइलों में ही उलझा पड़ा है। खाद्य आपूर्ति निगम ने बीते महीने वर्दी को लेटर टेंडर आमंत्रित कर दिए थे। बाकायदा, कंपनी का भी चयन कर लिया गया, लेकिन फाइल शिक्षा निदेशालय से आगे नहीं बढ़ पा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति निगम ने किया ये दावा

इधर, खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि 20 दिन से फाइनल अप्रूवल के लिए फाइल को शिक्षा निदेशालय भेजा है। 

शिक्षा निदेशालय से फाइल आने के बाद ही वर्दी खरीदकर शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद विभाग की ओर से यह वर्दी छात्रों को बांटी जानी है। 
- एसएस गुलेरिया, एमडी खाद्य आपूर्ति निगम

वर्दी की औपचारिकताएं खाद्य आपूर्ति निगम को करनी है, निगम को वर्दी का कलर बता दिया गया है। निदेशालय में फाइल आई है, इसका पता किया जाएगा। - अमरजीत कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें