फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को तोहफा: अनुबंध कर्मी हुए रेगुलर, बिजली कर्मियों की बढ़ी सैलरी

Sat, 23 Apr 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
पांच साल पूरा करने वाले हजारों अनुबंध कर्मचारियों को सरकार ने शुक्रवार को रेगुलर कर दिया।
विज्ञापन
बजट सत्र में सीएम वीरभद्र सिंह की घोषणा के बाद पांच साल पूरा करने वाले हजारों अनुबंध कर्मचारियों को सरकार ने शुक्रवार को रेगुलर कर दिया। कर्मचारियों के अलावा जो दिहाड़ीदार 31 मार्च 2016 तक सात साल पूरा कर चुके हैं, उन्हें भी सरकार ने नियमित कर दिया है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से अधिसूचना जारी होने के दिन से ही इन कर्मचारियों को रेगुलर माना जाएगा। अधिसूचना के मुताबिक जो कर्मचारी 30 सितंबर 2016 तक पांच साल पूरा करेंगे, उन्हें उस समय नियमित किया जाएगा। सरकार ने अनुबंध कर्मियों को नियमित करने की अवधि को छह से पांच साल जबकि दिहाड़ीदारों को आठ के बजाय सात साल कर दी है।

जो अंशकालिक कर्मी 31 मार्च तक आठ साल पूरा कर चुके हैं, उन्हें सरकार ने दिहाड़ीदार बना दिया है। 30 सितंबर को आठ वर्ष का नियमित सेवाकाल पूरा करने वाले अंशकालिक कर्मियों को भी उस समय दिहाड़ीदार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


अनुबंध आधार पर नियुक्त महिला कर्मचारियों को अब 45 दिन का अतिरिक्त मातृत्व अवकाश मिलेगा। अभी तक यह अवकाश 135 दिन था। अनुबंध कर्मचारियों को एक महीने की सेवा देने पर अब एक दिन का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। साल में 10 दिन चिकित्सा अवकाश और 5 दिन विशेष अवकाश भी देय होगा।
विज्ञापन

18 हजार बिजली कर्मचारियों को इस बार मिलेगा बढ़ा वेतन

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत 18 हजार कर्मचारियों को इस बार बढ़ा वेतन मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कार्यरत 18 हजार कर्मचारियों को इस बार बढ़ा वेतन मिलेगा। बोर्ड प्रबंधन ने छह फीसदी महंगाई भत्ता देने की अधिसूचना जारी कर दी है। जुलाई 2015 से फरवरी 2016 तक का एरियर जीपीएफ में ब्याज सहित जाएगा।

मार्च और अप्रैल का एरियर इस तनख्वाह में जुड़कर मिलेगा। पेंशनरों को भी डीए का एरियर एकमुश्त मिलेगा। बोर्ड निदेशक कार्मिक राजीव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। हिमाचल सरकार ने पिछले दिनों महंगाई भत्ते को 113 से बढ़ाकर 119 प्रतिशत किया था। ये एक जुलाई 2015 से देय था।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बजट भाषण में बढ़ा हुआ छह फीसदी महंगाई भत्ता देने का एलान किया था। मार्च में सरकार ने डीए जारी करने की अधिसूचना जारी की थी। शुक्रवार को बिजली बोर्ड ने अप्रैल के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी इस बीच सेवानिवृत्त हुए हैं या जिन्होंने अपने जीपीएफ खातों को बंद किया है और जो कर्मचारी कंट्रीब्यूटरी पेंशन फंड के तहत आते हैं उन्हें डीए की अतिरिक्त किस्त अप्रैल 2016 के वेतन/पेंशन में नकद दी जाएगी। बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ के महासचिव हीरालाल वर्मा ने बोर्ड प्रबंधन का आभार जताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें