फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: सरकार ने आपत्ति लगाकर लौटाई डीजीपी अतुल वर्मा की सेवा विस्तार की फाइल

Tue, 29 Oct 2024 11:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा को दो साल के सेवा विस्तार से संबंधित फाइल आपत्ति लगाकर लौटा दी है। 
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा को दो साल के सेवा विस्तार से संबंधित फाइल आपत्ति लगाकर लौटा दी है। पुलिस महानिदेशक ने कोर्ट की जजमेंट का हवाला देते हुए दो साल का न्यूनतम कार्यकाल मिलने का जिक्र किया है।  सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में अगले साल सेवानिवृत्त होने की बात कही है। अतुल वर्मा 31 मई 2025 को रिटायर हो जाएंगे।

विज्ञापन


अतुल वर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहते कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। सुक्खू सरकार ने भी काबिलियत के आधार उन्हें डीजीपी पद पर पदोन्नत किया गया है। वर्ष 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी भी डीजीपी पद की दौड़ में शामिल थे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रहे श्याम भगत नेगी ईमानदार और निष्ठावान अधिकारियों में शामिल हैं। हिमाचली होने के नाते उन्हें इस पद का सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें