फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फैकल्टी को अब साल में 15 दिन तक अकादमिक अवकाश, अधिसूचना जारी

Mon, 10 Aug 2026 04:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की फैकल्टी की बड़ी मांग पूरा कर दी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिनमें एआईआईएमएस चमियाना (शिमला) तथा राजकीय डेंटल कॉलेज, शिमला भी शामिल हैं।
विज्ञापन
डाॅक्टर(प्रतीकात्मक)। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की फैकल्टी की बड़ी मांग पूरा कर दी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिनमें एआईआईएमएस चमियाना (शिमला) तथा राजकीय डेंटल कॉलेज, शिमला भी शामिल हैं। सरकार ने इनके फैकल्टी सदस्यों को अब एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम 15 दिन का अकादमिक अवकाश प्रदान करेगी। इस संबंध में हाल ही में डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला था और अपनी मांग उनके समक्ष रखी थी। राज्य सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार कर इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह अकादमिक अवकाश अन्य विश्वविद्यालयों या संस्थानों में आयोजित परीक्षा ड्यूटी, निरीक्षण, सम्मेलनों आदि में भाग लेने तथा राज्य से बाहर राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग के निरीक्षण कार्यों के लिए लिया जा सकेगा। हालांकि, ऐसे अकादमिक अवकाश के दौरान यात्रा भत्ता/दैनिक भत्ता तथा अन्य खर्चों का वहन राज्य सरकार नहीं करेगी। अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि हिमाचल प्रदेश के भीतर सरकारी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों, जिनमें एआईआईएमएस चमियाना (शिमला) भी शामिल है, में एनएमसी/एनडीसी के परीक्षक या निरीक्षक के रूप में सेवाएं देने वाले फैकल्टी सदस्यों को ऑन ड्यूटी माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें