पवित्र श्रीखंड यात्रा पर जल्द ही पूर्ण रूप से रोक लग सकती है। इस बारे में आनी प्रशासन की ओर से एक रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा चुकी है। जिसमें साफ कहा गया है कि रास्ते में कई ग्लेशियर पिघल रहे हैं, जबकि कइयों में छेद पड़ चुके हैं।
इस सूरत में यात्रा को जारी रख पाना संभव नहीं है। गौर हो कि मौसम खराब होने के कारण प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगा रखी है। इस बार यात्रा में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
बुधवार को एसडीएम रामपुर ने यात्रा के दौरान तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट में कहा है कि पार्वती बाग और भीम डबारी के बीच लगातार ग्लेशियर पिघल रहे हैं। भीम डबारी और पार्वती बाग के मध्यम ग्लेशियर में छेद पड़ गया है।