राज्य सरकार ने सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेज के डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी करने की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रतिमाह 10 से 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
पीजी स्टूडेंट्स को पहले साल में प्रति माह 35 हजार रुपये, दूसरे साल में 40 हजार रुपये और तीसरे साल में 45 हजार रुपये मिलेंगे। जूनियर रेजिडेंट को 36 हजार रुपये प्रति माह, सीनियर रेजिडेंट को पहले साल में 55 हजार रुपये, दूसरे साल में 57500 रुपये और तीसरे साल में 60 हजार रुपये मिलेंगे।
डीएम/एमसीएच स्टूडेंट को पहले साल में 55 हजार रुपये प्रति माह, दूसरे साल में 57500 रुपये और तीसरे साल में 60 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। राज्य सरकार ने इसी महीने हुई कैबिनेट की बैठक में डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का फैसला लिया था। बढ़ी हुई दरों पर स्टाइपंड एक फरवरी से मिलना शुरू हो जाएगा।