शिक्षा विभाग में कार्यरत करीब पांच हजार अंशकालीन जलवाहकों की तनख्वाह बढ़ गई है।
हिमाचल में शिक्षा विभाग में कार्यरत करीब पांच हजार अंशकालीन जलवाहकों की तनख्वाह 200 रुपये बढ़ गई है। बुधवार को सरकार ने वेतन बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
बढ़ा हुआ वेतन अप्रैल 2016 से मिलेगा। आदेश जारी होने पर अब पांच हजार अंशकालीन जलवाहकों को 1700 रुपये की जगह 1900 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बजट भाषण में वेतन बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अवर सचिव शिक्षा ने बुधवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशक और उच्च शिक्षा निदेशक को आदेश जारी कर अंशकालीन जलवाहकों के वेतन में 200 रुपये की बढ़ोतरी करने को कहा।