फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार अनुबंध कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ गई सैलरी

Thu, 21 Apr 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन में ग्रेड पे की 50 प्रतिशत वृद्धि की है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने विभिन्न विभागों में कार्यरत करीब 30 हजार अनुबंध कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया है। सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन में ग्रेड पे की 50 प्रतिशत वृद्धि की है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू होगी और बढ़ा हुआ वेतन मई माह में मिलेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने इसकी पुष्टि की है। अनुबंध कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बजट भाषण में भी की थी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त की ओर से बुधवार को इस बारे आदेश जारी कर दिए गए हैं। अनुबंध कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी का मामला पहले से ही सरकार के विचाराधीन था। अब अनुबंध कर्मचारियों के वेतन को ग्रेड पे के 50 प्रतिशत के बराबर बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए उस ग्रेड पे को आधार लिया जाएगा, जिसके साथ वे अनुबंध पर तैनात किए गए हैं। ये नियम उन सभी अनुबंध कर्मचारियों पर लागू होंगे, जो तीन दिसंबर 2009 की अधिसूचना के अनुसार वेतन पा रहे हैं।
विज्ञापन

पचास फीसदी किया जाए पदोन्नति कोटा: स्कूल प्रवक्ता संघ

संघ ने शिक्षा निदेशक के पद पर भी स्कूल अध्यापकों की नियुक्ति की मांग की है। - फोटो : Demo pic
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रधानाचार्यों से उपनिदेशकों की पदोन्नति के लिए प्रवक्ता वर्ग से पदोन्नत प्रधानाचार्य और हेडमास्टर से पदोन्नत प्रधानाचार्यों का कोटा 50-50 प्रतिशत करने की मांग की है। संघ ने शिक्षा निदेशक के पद पर भी स्कूल अध्यापकों की नियुक्ति की मांग की है।

संघ के राज्य अध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार, मुख्य सलाहकार धर्मपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरी शर्मा, विनोद बन्याल, महासचिव सुरेंद्र्र सकलानी, प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, उपप्रधान केदार रांटा, कार्यालय महासचिव संजोग भूषण, कानूनी सलाहकार राजिंद्र वर्मा, ने कहा कि प्रधानाचार्य बनने के बाद मुख्याध्यापकों से पदोन्नत प्रधानाचार्य और प्रवक्ता वर्ग से पदोन्नत प्रधानाचार्य की अलग-अलग वरिष्ठता सूचियां प्रवक्ता वर्ग से पदोन्नत प्रधानाचार्य के साथ अन्याय है।

संघ के अध्यक्ष डा. अश्वनी कुमार और प्रेस सचिव प्रेम शर्मा ने बताया कि प्रवक्ता वर्ग पहले ही अपनी संख्या से बहुत कम अनुपात में प्रधानाचार्य के रूप में पदोन्नति प्राप्त कर रहे हैं। लंबे समय बाद प्रधानाचार्य बनने के बाद फिर उपनिदेशक के रूप में पदोन्नत होने के लिए प्रताड़ना सहनी पड़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें