फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दी को अतिरिक्त जिम्मेदारी

Sun, 30 Sep 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी तरुण कपूर सोमवार से दिल्ली विकास प्राधिकरण में बतौर उपाध्यक्ष अपनी सेवाएं देंगे। केंद्र सरकार ने इसी महीने उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को मंजूरी देते हुए इस पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन


शनिवार को हिमाचल सरकार ने तरुण कूपर को रिलीव कर दिया है। सोमवार से तरुण कपूर डीडीए में अपनी जिम्मेवारी संभालेंगे। अभी तक वह हिमाचल सरकार में बतौर अतिरिक्त मुख्य सचिव ऊर्जा और वन के पद पर नियुक्त थे।

कपूर के रिलीव होने के साथ ही प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दी को ऊर्जा जबकि अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह को वन, पर्यावरण, विज्ञान एवं तकनीकी व बिजली बोर्ड के अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें