फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ने उल्टा फहरा दिया क्रीड़ा संघ का झंडा, सामने आई आयोजकों की लापरवाही

Sun, 30 Sep 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

हरोली विधानसभा क्षेत्र के सलोह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुई राज्यस्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में आयोजकों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। मुख्यातिथि सांसद अनुराग ठाकुर से प्रतियोगिता के शुभारंभ पर हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संघ का झंडा ही उलटा फहरवा दिया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम झंडा फहराने के बाद भी चलता रहा। किसी भी आयोजक की नजर पोल पर हुई बड़ी गलती की तरफ नहीं गई। मीडिया की नजर इस उल्टे फहराए गए झंडे पर पड़ी और इसके बाद मामला आयोजकों के ध्यान में आया।

आयोजकों ने तुरंत कार्यक्रम के बीच झंडे को पोल से नीचे उतारा और फिर दोबारा से इसे पोल पर सही कर पहुंचाया। सांसद अनुराग ठाकुर, शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नजर इस पूरे घटनाक्रम पर रही। इसी दौरान उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीआर धीमान ने कहा कि यह मामला गंभीर है।
विज्ञापन


इस प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए थी। पूरी सतर्कता बरती जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में रिपोर्ट तलब की जाएगी और पता किया जाएगा कि आखिर कैसे और क्यों इतनी बड़ी गलती की गई है। उन्होंने इस मामले में दोषी अध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें