फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक आज, 20 मामलों पर आएगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को 11:00 बजे होगी। बैठक के एजेंडे में 20 मामले शामिल हैं। खासकर मानसून सत्र की तिथि तय करना और पंचायतीराज विभाग में पांच साल पूरा करने वाले करीब 1100 पंचायत सहायकों को नियमित करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


पंचायत सहायकों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। एचआरटीसी कर्मचारियों की पेंशन पर भी बैठक में चर्चा होगी। पर्यटन स्थलों के लिए सीएनजी बसें चलाने के लिए बजट को लेकर मंथन किया जाएगा।

रोहतांग के लिए सीएनजी बस का ट्रायल सफल रहा है। ऐसे में सरकार प्रदेश के पर्यटन स्थलों के लिए सीएनजी बसें चलाना चाहती है लेकिन बजट नहीं है। बैठक में इस मामले पर चर्चा कर केंद्र सरकार से बजट की गुहार लगाई जा सकती है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल से भी इस मामले पर सलाह ली जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन मामलों पर भी होगी चर्चा

आबकारी एवं कराधान विभाग से संबंधित दो मामले मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति के लिए लाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग विभाग में खाली पदों को भरने की मंजूरी भी मिल सकती है। बैठक में धूमल की संपत्ति की मामले की जांच विजिलेंस या सीबीआई को सौंपने पर भी चर्चा हो सकती है।

कैबिनेट पर टिकीं हजारों अनुबंध शिक्षकों उम्मीद
वहीं, प्रदेश अनुबंध अध्यापक संघ ने सरकार से बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पांच साल का कार्य काल पूरा कर चुके अनुबंध शिक्षकों को नियमित करने की मांग की है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश जयसिंहपुरिया, महासचिव राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष कैलाश नाथ, अजय, संदीप, सुरेंद्र शर्मा, वित्त सचिव कपिल डोगरा और प्रेस सचिव विजय सैणी ने प्रदेश सरकार को अपना वादा पूरा करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें