फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट की बैठक आज, फिर खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

Wed, 18 Jan 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में फिर नौकरियों का पिटारा खोल सकती है। शीतकालीन प्रवास के बीच राज्य सरकार ने मिनी सचिवालय धर्मशाला में बुधवार दोपहर बाद ढाई बजे बैठक बुलाई है। इसमें सभी मंत्रियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


बैठक में मेडिकल यूनिवर्सिटी और कलस्टर विश्वविद्यालय खोलने पर भी चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई अन्य महकमों में रिक्त पदों को भरने की मंजूरी मिल सकती है।

कुछ बिजली प्रोजेक्टों को जहां प्रदेश सरकार मंजूरी दे सकती है, वहीं कुछ को रद्द भी किया जा सकता है। आईजीएमसी शिमला को मेडिकल यूनिवर्सिटी में तबदील करने का मामला भी चर्चा के लिए जा सकता है।
विज्ञापन


मंडी में खोले जाने वाले कलस्टर विश्वविद्यालय को लेकर चर्चा हो सकती है। केंद्र सरकार ने हाल ही में हिमाचल सरकार को मंडी में अलग विश्वविद्यालय खोलने के लिए मंजूरी दी है। इस कलस्टर विश्वविद्यालय के तहत प्रदेश के छह जिलों के कॉलेज शामिल किए जाएंगे। शेष छह जिलों के कॉलेज शिमला विश्वविद्यालय के तहत ही रहेंगे।
विज्ञापन

अब 21 तक शीत प्रवास पर रहेगी सरकार

हिमाचल सरकार ने धर्मशाला में अपने शीत प्रवास की अवधि को बढ़ा दिया है। शीतकालीन प्रवास अब 21 जनवरी तक रहेगा। पहले यह प्रवास 19 जनवरी तक प्रस्तावित था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कांगड़ा जिला के शीतकालीन प्रवास के दौरान विभिन्न कल्याण बोर्डों की बैठकों की धर्मशाला स्थित ‘प्रयास भवन’ में अध्यक्षता करेंगे।

सीएम 18 जनवरी को ओबीसी कल्याण बोर्ड की बैठक लेंगे, इसके बाद गोरखा कल्याण बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे। 19 जनवरी को अनुसूचित जाति कल्याण बोर्ड और दोपहर बाद ढाई बजे गद्दी कल्याण बोर्ड की बैठक होगी।

20 जनवरी को ब्राह्मण कल्याण बोर्ड और दोपहर बाद ढाई बजे महिला कल्याण बोर्ड की बैठक होगी। 21 जनवरी को सीएम राजपूत कल्याण बोर्ड और दोपहर बाद ढाई बजे पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें