फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी देखने शिमला आए दिल्ली के दो सैलानियों की मौत

Wed, 18 Jan 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी देखने शिमला आए दिल्‍ली के दो सैलानियों की मौत हो गई है। दोनों सैलानियों की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। दोनों परिवार के सा‌थ बर्फबारी का नजारा देखने आए थे लेकिन ये दर्दनाक घटना हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्‍ली के बसंत विहार इलाके में सीपीडब्‍ल्यूडी कॉलोनी में रहने वाले सत्यजीत सिंह (30) अपनी पत्नी पूजा सिंह के साथ शिमला आए थे। ये सोमवार को शिमला के होटल सिल्वर इन में ठहरे हुए थे।

मंगलवार को दोनों कुफरी घूमने निकले थे। इसी दौरान सत्यजीत सिंह के छाती में तेज दर्द शुरू हो गया। इसने उल्‍टियां भी कर दीं जिसके बाद इसे शिमला के आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे सैलानी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

डॉक्टरों का कहना है कि युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। वहीं, दूसरा सैलानी ओल्ड राजेंद्र नगर मार्केट दिल्‍ली का रहने वाला था। मृतक लखपत्रा गुप्ता (75) अपने परिवार के साथ संकट मोचन के पास स्थित होटल सुख सागर रेजेंसी में ठहरे हुए थे।

इनकी दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार को मौत हो गई। एसपी शिमला डी डब्‍ल्यू नेगी का कहना है कि दो सैलानियों के मौत की सूचना है। दोनों  के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें