फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट ने 236 पद भरने की दी मंजूरी, इन विभागों में होगी भर्ती

Sat, 28 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल ने 236 पद भरने को मंजूरी दे दी है। पद भरने के लिए जल्द आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल की शुक्रवार को हुई बैठक में विभिन्न विभागों के 236 पदों को भरने की मंजूरी दे दी गई। इनमें शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी के निर्देशन में गठित होने वाली इंस्पेक्शन विंग डिप्टी डायरेक्टर इंस्पेक्शन के 12 पद भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रिंसिपल इंस्पेक्शन के 20 और ब्लॉक प्राइमरी एजूकेशन अफसर इंस्पेक्शन के 20 पदों को सृजित करने की मंजूरी शामिल हैं। संयुक्त निदेशक के पद को डिप्टी डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन को अपग्रेड कर भरा जाएगा।

इसके अलावा कैबिनेट ने आईपीएच विभाग में असिस्टेंट केमिस्ट के 42 पद और लेबोरेट्री असिस्टेंट के 43 पदों को भरने की मंजूरी दी गई। वहीं, अभियोजन निदेशालय में क्लास एक श्रेणी के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट एटोर्नी के 18 पदों को भी भरा जाएगा।
विज्ञापन

इन विभागों में भी होगी भर्ती

डा राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कालेज टांडा में जूनियर आफिस असिस्टेंट के 15 पदों को भरने की मंजूरी दी। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा डा राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कालेज टांडा में जूनियर आफिस असिस्टेंट के 15 पदों को भरने की मंजूरी दी। साथ ही भाषा, कला और संस्कृति विभाग में जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) के 10 पदों को कांट्रेक्ट आधार पर भरने, राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में डाटा एंट्री आपरेटरों के 14 पदों को भरने की मंजूरी मिली है।

म्यूनिसिपल काउंसिलों में एग्जीक्यूटिव अफसरों के 8 और नगर पंचायतों में सचिवों के 7 पदों को डायरेक्ट भर्ती के जरिये भरने की मंजूरी शामिल है। वहीं, कै बिनेट ने सीएसके एचपीकेवी पालमपुर में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पांच पदों को कांट्रेक्ट आधार पर भरने को स्वीकृति मिली है।

पांवटा साहिब स्थित आंगनबाड़ी ट्रेनिंग सेंटर में पांच पदों को सृजित करने व भरने, उच्च शिक्षा विभाग के स्पोर्ट्स हॉस्टलों में चार स्पोर्ट्स कोच कांट्रेक्ट आधार पर भरने की मंजूरी दी।
विज्ञापन

गवर्नमेंट कॉलेज नालागढ़ में पढ़ाई जाएगी एमएससी केमिस्ट्री

कैबिनेट ने शिक्षा क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी मंजूरी प्रदान की है। - फोटो : अमर उजाला
कैबिनेट ने शिक्षा क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी मंजूरी प्रदान की है। इनमें सोलन जिले के नालागढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में एमएससी केमिस्ट्री शुरू करने, ज्वालाजी डिग्री कॉलेज को अपने अधीन लेने व टीचिंग व नान टीचिंग के 33 पदों को सृजित कर भरने की मंजूरी दे दी।

इसके अलावा प्रदेश के सभी सरकारी कालेजों में कॉमर्स की कक्षाएं शुरू करने व 50 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विज्ञान व 53 स्कूलों में कॉमर्स स्ट्रीम शुरू करने की मंजूरी दी गई। रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के मैना में राजकीय आईटीआई खोलने की मंजूरी दे दी।

वहीं, बिलासपुर के भरारी आईटीआई में महिलाओं के लिए ड्राइवर कम मैकेनिक ट्रेड शुरू करने, आईटीआई नालागढ़ में टर्नर व फूड प्रोडक्शन जनरल ट्रेड शुरू करने को हरी झंडी दे दी। वहीं, वाटर कैरियरों के रिक्त पदों को वर्तमान पालिसी के अनुसार भरने पर भी कैबिनेट ने हामी भर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें