फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के लगभग 8500 कर्मचारियों को 10 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। मंगलवार को राज्य सचिवालय में इसकी घोषणा पत्रकार वार्ता में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने की।
विज्ञापन


बाली ने कहा कि 10 प्रतिशत डीए एक जनवरी 2014 से एरियर के साथ दिया जाएगा। एचआरटीसी ने अपने लगभग 4000 पेंशनरों की दो महीने से बकाया पेंशन को भी रिलीज किया है।

साथ ही यह भी ऐलान किया कि पेंशनरों की अक्तूबर महीने की पेंशन नवंबर के बजाय दिवाली से पहले ही जारी कर दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से न सिर्फ वर्तमान कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है बल्कि पैंशनर्स भी खुश हो गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

ओवरटाइम की अदायगी भी होगी

जीएस बाली ने कहा कि दिवाली पर्व से ठीक पहले एचआरटीसी की तरफ से 32 करोड़ रुपये कर्मचारियों और पेंशनरों के विभिन्न मामलों के लिए रिलीज किए जा रहे हैं। ओवरटाइम की अदायगी के लिए भी 5.50 करोड़ और महंगाई भत्ते के एरियर के लिए 7.07 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

257 कर्मचारियों के पेंशन से संबंधित मसलों को निपटाने का भी फैसला लिया गया है। पुराने पेंशन मामलों के निपटारे के लिए 9.82 करोड़ रुपये जारी किए जा रहे हैं। नए पेंशन मामलों के लिए 2.35 करोड़ दिए जा रहे हैं।

अनुबंध कर्मचारियों को नियमित कर्मियों की तर्ज पर वरदी दी जाएगी। बाली ने कहा कि कुछ कर्मचारी अपनी नेतागिरी को चमकाने के लिए कर्मचारियों को भड़का रहे हैं। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें