फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नारायण दत्त तिवारी के निधन पर व्यक्त किया शोक

Thu, 18 Oct 2018 07:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। तिवारी ने वीरवार को नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में तिवारी को एक करिश्माई नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए देश के लिए काम किया। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि नारायण दत्त तिवारी एक प्रतिष्ठित, करिश्माई एवं आकर्षक व्यक्तित्व थे, जिनका देशभर के करोड़ों लोग स्नेह एवं सम्मान करते थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तिवारी को एक सुप्रसिद्ध नेता तथा सुयोग्य प्रशासक के तौर पर हमेशा याद किया जाएगा, जिन्होंने उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड की प्रगति एवं खुशहाली के लिए निरन्तर कार्य किया।
विज्ञापन


जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है तथा उनके समस्त अनुयायियों एवं शुभ चिंतकों को इस दुखद घड़ी से उभरने की कामना की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें